गंगापार, अगस्त 26 -- उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर बुधवार को तहसील परिसर में द्विवार्षिक चुनाव संपन्न कराया गया। पर्यवेक्षक दिव्यांश सिंह की देखरेख में लेखपालों ने अपने मतों का प्रयोग किया। जिसमें अध्यक्ष कुलदीप गौतम तथा मंत्री विनोद कुमार बिंद को निर्वाचित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशर्फीलाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात सोनकर, उपमंत्री दिलीप कुमार, कोषाध्यक्ष नरेंद्र यादव, लेखा निरीक्षक दीपक राय को निर्विरोध घोषित किया गया। नई कार्यकारिणी को लोगों ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...