पीलीभीत, मई 25 -- बीसलपुर। तहसील सभागार में लेखपाल संघ का चुनाव कराया गया। अध्यक्ष व मंत्री के लिए वोट डाले गए। तहसील लेखपाल संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर रूपेश गंगवार, सीमा गंगवार व मंत्री पद के लिए विकास शुक्ला, रामकुमार सिंह के बीच मतदान कराया गया। कुल 74 वोट हैं। देर शाम तक वोटिंग का कार्य चलता रहा। अध्यक्ष पद को लेकर काफी गहमा गहमी का माहौल बना हुआ है। 74 वोटों में से 3 वोट न पड़ने से 71 लेखपालों ने अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी शिवपाल सिंह ने शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...