बुलंदशहर, फरवरी 26 -- उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील खुर्जा उपशाखा के द्विवार्षिक चुनाव गुरुवार को तहसील सभागार में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव के दौरान संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया। मुख्य चुनाव अधिकारी और सहायक चुनाव अधिकारी की देखरेख में हुई इस प्रक्रिया में लक्ष्मण सिंह राघव को सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष चुना गया। वहीं, लाखन सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और आकाश कुमार को कनिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी के अन्य पदों पर दीपांशु भारद्वाज को सचिव, मिथुन सक्सेना को उप-सचिव और मोहित कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त प्रियंका यादव को लेखा निरीक्षक और सोमित कुमार को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.