लेखपाल संघ उप शाखा तहसील अमरोहा का चुनाव संपन्न
अमरोहा, जून 17 -- अमरोहा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा तहसील अमरोहा का कार्यकारिणी चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। दुष्यंत देवल अध्यक्ष, चंद्र प्रकाश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जौहर अली कनिष्ठ उपाध्यक्ष, विवेक कुमार तहसील सचिव, अवधेश कुमार उपसचिव पद पर निर्विरोध चुने गए। मुकुल सिंह कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए। ऑडिटर पद पर साजिद अली का निर्वाचन हुआ। निर्वाचन अधिकारी परवेज आलम, तहसील अध्यक्ष नौगावां सादात एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी के तौर पर तहसील अध्यक्ष धनौरा के विकास यादव के निर्देशन में चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान तहसील हसनपुर अध्यक्ष दीपक चौधरी मौजूद रहे। इस दौरान लेखपाल मुस्तकीम अली, गुरदीप सिंह, अमित गुज्जर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- लेखपाल संघ उप शाखा तहसील अमरोहा का चुनाव संपन्न
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.