औरैया, मई 3 -- अजीतमल, संवाददाता। तहसील क्षेत्र में सरकारी परती भूमि के पट्टा आवंटन को लेकर एक बार फिर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। जमीन की पैमाइश में कथित गड़बड़ी और मिलीभगत को लेकर एक ग्रामीण ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।मामला तहसील अजीतमल के ग्राम हजारीपुर निवासी राजेंद्र बाबू पुत्र होती लाल से जुड़ा है। उन्होंने उप जिलाधिकारी अजीतमल को प्रार्थना पत्र देने के साथ ही जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में क्षेत्रीय लेखपाल और ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित का कहना है कि मौजा रसूलपुर सुजान सिंह के गाटा संख्या 224 में स्थित प्लॉट और गाटा संख्या 225 की सरकारी परती भूमि पर पट्टा आवंटन के नाम पर गलत तरीके से पैमाइश की गई है। आरोप है कि लेखपाल ने ग्राम प्रधान के साथ मिलकर नियमों के विपरीत और पक्षपात...