आजमगढ़, मई 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। डीएम की अध्यक्षता में 21 मई को होने वाली उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा की तैयारी को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक में परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता एवं परीक्षा केंद्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा में कुल 7680 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में भारतीय न्याय संहिता की...