कन्नौज, मई 18 -- कन्नौज। लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने निष्पक्ष, पारदर्शी ढंग से परीक्षा कराए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में भर्ती परीक्षा 21 मई को सुबह दस से बारह बजे तक आयोजित होगी।

परीक्षा केंद्र और पंजीकरण परीक्षा के लिए तेरह केंद्र बनाए गए हैं। लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए 4176 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। कहा कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता से कराए जाने के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व निगरानी के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सुरक्षा और कानून व्यवस्था जिले में तेरह स्टेटिक मजिस्ट्रेट, तेरह सेक्टर मजिस्ट्रेट व पांच सेक्टर पुलिस व तीन जोनल पुलिस अधिकारी की तै...