गाजीपुर, मई 22 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में 21 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को लेखपाल भर्ती परीक्षा सकुशल संपंन हो गयी। परीक्षा में 21.45 प्रतिशत गैरहाजिर रहे, जबकि 79.55 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 21 जोनल मजिस्ट्रेट सहित अन्य उच्चाधिकारी केंद्रों के निरीक्षण में जुटे रहे। हालांकि सकुशल परीक्षा संपंन हो गया। गाजीपुर में 21 केंद्रों पर लेखपाल भर्ती करायी गयी है। इसमें कुल 8760 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिसमें 6969 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 1791 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गयी। इसके बाद बायोमेट्रिक लगने के बाद ही परिसर में प्रवेश दिया गया है। हर केंद्र पर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम रहा। केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मी अराजकतत्व सहित अन्य गतिविधियों पर न...