हाथरस, मई 17 -- लेखपाल भर्ती परीक्षा में हर केंद्र पर रहेगा सख्त पहरा -(A)21 मई को दस परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षापरीक्षा को लेकर तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियों को तेज कर दिया गया है। सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान गड़बड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही है। परीक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी परीक्षा केंद्र पर न हो सके। इसके लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। परीक्षा कराए जाने के लिए अक्रूर इंटर कालेज, बागला इंटर कालेज,डीआरबी इंटर कालेज, सेकसरिया इंटर कालेज...