मुजफ्फर नगर, मई 22 -- मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा के दौरान द्वीपचंद्र ग्रीन चैंबर इंटर कॉलेज में नकल को लेकर हंगामा हो गया। हापुड़ के अभ्यर्थियों ने केंद्र पर एक अन्य अभ्यर्थी को मोबाइल व पर्चियों से नकल करते पकड़े जाने और उसे कॉलेज प्रशासन द्वारा संरक्षण दिए जाने का आरोप लगाया। मामला सामने आने के बाद अफसरों में हड़कंप मच गया। केंद्र प्रभारी ने मोबाइल बंद कर लिया, जबकि एडीएम प्रशासन ने सेक्ट्रर मजिस्ट्रेट और सीओ से रिपोर्ट तलब कर ली। यह भी पढ़ें- 23 केन्द्रों पर 1935 परीक्षार्थी ने छोड़ी लेखपाल मुख्य परीक्षानकल का मामला गुरुवार को जिले में 15 केंद्रों पर लेखपाल मुख्य परीक्षा हुई। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हुई परीक्षा के दौरान द्वीपचंद्र ग्रैन चैंबर इंटर कालेज के कमरा नंबर 23 में मोबाइल ...