लखनऊ, मई 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा दे दी है। अनारक्षित व ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थी 200 और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी 80 रुपये ऑनलाइन जमाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा के लिए 366712 अभ्यर्थियों को पात्र पाया गया है। आयोग ने इसके साथ ही अवर अभियंता (सिविल) भर्ती के लिए 3 मई को आयोजित परीक्षा की अनंतिम उत्तरकुंजी जारी कर दी है। इसे आयोग की वेबसाइट पर 10 मई तक देखा जा सकता है। यह भी पढ़ें- लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी यह भी पढ़ें- -एलटी ग्रेड विज्ञान के 29 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.