उरई, मई 20 -- उरई। लेखपाल भर्ती परीक्षा को देखते हुए रेलवे ने झांसी कानपुर रेलमार्ग से 21 मई को स्पेशल टे्रनों का संचालन किया है। झांसी मंडल द्वारा लेखपाल भर्ती परीक्षा स्पेशल विशेष गाड़ी वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से कानपुर के मध्य संचालित की जाएगी। यह गाड़ी दिनांक 21 मई को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से समय डेढ़ बजे प्रस्थान कर मोंठ , एट, उरई, कालपी, पुखरायां तथा भीमसेन स्टेशन पर ठहराव करेगी। भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए इसका संचालन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- लेखपाल परीक्षा को लेकर रेलवे अलर्ट, चलेंगी एग्जाम स्पेशल ट्रेनें यह भी पढ़ें- UPSSSC लेखपाल परीक्षा कल, आज रात से चलेगी गोरखपुर-लखनऊ एग्जाम स्पेशल ट्रेन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...