सहारनपुर, मई 20 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा गुरुवार को जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षार्थियों को कड़ी जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 24 उपनिरीक्षक, 74 मुख्य आरक्षी व आरक्षी तथा 49 महिला आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह भी पढ़ें- जिले में 20 केंद्रों पर लेखपाल परीक्षा आज, 8500 परीक्षार्थी होंगे शामिल वहीं प्रश्नपत्रों की सुरक्ष...