लेखपाल भर्ती परीक्षा आज, कड़े बंदोबस्त
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 20 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। लेखपाल भर्ती परीक्षा गुरुवार को शहर के 19 केंद्रों पर आयोजित होगी। इसको लेकर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। प्रत्येक सेंटर के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिये गये हैं। जो कि परीक्षा पर पूरी नजर रखेंगे। केंद्रों पर फोर्स के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा से पहले ही मजिस्ट्रेटों ने अपने अपने केंद्रों पर इंतजाम देखे। शहर 19 केंद्रो पर सुबह 10 से 12 बजे परीक्षा होगी। बद्रीविशाल डिग्री कालेज, डीएनपीजी कालेज फतेहगढ़, जीआईसी फतेहगढ़, जीआईसी फर्रुखाबाद, रस्तोगी इंटर कालेज, जनता राष्ट्रीय इंटर कालेज, कनौडिया बालिका इंटर कालेज आदि केंद्रों पर यह परीक्षा होगी। इसको लेकर कई दिनों से इंतजाम किए जा रहे हैं। कई केंद्रों पर पहुंचे मजिस्ट्रेटोंे ने सीसीटीवी समेत अन्य भौतिक संसाधन देखे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.