जौनपुर, मई 21 -- जौनपुर, संवाददाता। लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा आज यानी 21 मई को जिले के 21 केंद्रों पर होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है। परीक्षा के मद्देनजर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। सुबह पाली में दस बजे से 12 बजे तक परीक्षा करायी जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए 21 जोनल मजिस्ट्रेट, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट और पांच आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त 21 स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं 10 आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी नामित किए गए हैं। 9696 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की ओर से परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने को लेकर पहले ही दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- लेखपाल भर्ती परीक्षा आज, कड़े बंदोबस्त पचहटिया तिराहा से शहर क्षेत्र में आने वाले भा...