फतेहपुर, मई 21 -- फतेहपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा गुरुवार को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो गई। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हुई इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। परीक्षा देकर निकले कई अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित के सेक्शन ने परीक्षा हॉल में पसीने छुड़ा दिए और प्रश्नों को हल करने में काफी समय लगा। इसके उलट, करेंट अफेयर्स के सवाल काफी आसान थे जिससे समय रहते उन्होंने अपना पेपर संभाल लिया। लेखपाल भर्ती परीक्षा सात परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। सुबह से ही केन्द्रों में अभ्यर्थी पहुंचे। साढे आठ बजे के बाद मुख्य गेट पर ही अभ्यर्थियों की तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों से बातचीत के दौरान पता चला कि उच्च शिक्षा प्...