लेखपाल भर्ती परीक्षा: साढ़े नौ बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
मिर्जापुर, मई 20 -- मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में 21 मई को होने वाले लेखपाल भर्ती परीक्षा-2026 के तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने का निर्देश दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम ने बताया कि लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को एक पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रारंभ होने के आधे घंटे पहले यानि 9.30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र के अन्दर प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। जनपद में परीक्षा लिए कुल 15 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 6000 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। यह भी पढ़ें- नकल विहीन कराएंगे लेखपाल भर्ती परीक्षा परीक्षा केंद्र के अन्दर किसी परीक्षार्थी को मोबाइल फोन, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.