हाथरस, अप्रैल 3 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद पर अब बोर्ड परीक्षाओं को कराए जाने के साथ साथ अन्य प्रतियोगी और नौकरी के लिए विभिन्न विभागों की परीक्षाएं आयोजित कराई जा रही है। अब एक बार फिर से लेखपाल भर्ती की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण भी जल्द किया जाएगा। पुलिस भर्ती,होमगार्डस,एसआई सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं भी जिले स्तर पर होती है। इन परीक्षाओं को कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के स्तर से मशक्कत करनी पड़ती है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को कराए जाने के बाद जिले में उ.प्र उप निरीक्षक भती के अलावा पुलिस कांस्टेबल पदों पर लिखित परीक्षा कराई गई। इसी महीने होमगार्डस की परीक्षा चार दिन आयोजित की जाएगी। जिसकी तैयारियां जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय क...