मेरठ, मई 21 -- गुरुवार को शहर के 40 केंद्रों पर भीषण गर्मी एवं लू के बीच हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा में 3556 छात्र-छात्रा लेखपाल बनने से पहले ही बाहर हो गए। मेरठ में परीक्षा के लिए 18 हजार 664 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, 15 हजार 108 ही पेपर देने केंद्रों पर पहुंचे। 3556 ने पेपर छोड़ दिया। पेपर में 19.06 फीसदी छात्र शामिल नहीं हुए। 10-12 बजे तक हुई इस परीक्षा में छात्र भीषण गर्मी में बेहाल दिखाई दिए। केंद्रों पर परीक्षार्थियों की जांच के लिए तीन स्तरीय जांच व्यवस्था लागू रही। छात्रों को प्रवेश पत्र, फोटो आईडी और सघन तलाशी के बाद ही केंद्रों में प्रवेश मिल सका। यह भी पढ़ें- लेखपाल परीक्षा : 2321 अभ्यर्थियों ने किया परीक्षा से किनारा केंद्रों पर पुलिस, मजिस्ट्रेट और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी। अन्य जिलों से परीक्षार्थियों के लिए अतिरि...