सुल्तानपुर, अप्रैल 5 -- लंभुआ। लंभुआ तहसील में तैनात लेखपाल प्रशांत शुक्ला की हृदयगति रुकने से अस्पताल में मौत हो गई। वे शिवगढ़ क्षेत्र से ड्यूटी कर वापस अपने घर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी तबीयत खराब हो गई। ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रशांत शुक्ला की मौत से लंभुआ में शोक की लहर है। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। एसडीएम प्रीति जैन एवं तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी के नेतृत्व में तहसील कर्मियों ने शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.