शामली, फरवरी 24 -- कैराना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर एक व्यक्ति ने डीएम को शिकायती पत्र देकर लेखपाल पर 3.80 लाख रूपये हड़पने का आरोप लगाया है। गांव जमालपुर निवासी शोयब पुत्र तय्यब ने डीएम अरविन्द कुमार चौहान से शिकायत कर तहसील कैराना में तैनात एक लेखपाल पर धोखाधड़ी, षड्यंत्र और रुपये हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। बताया कि वर्ष 2024 में उन्होंने अपने पिता व पत्नी के नाम की कृषि भूमि बेचकर मौजा अशरफपुर, परगना बिडौली, तहसील कैराना में 28 बीघा भूमि खरीदी थी। आरोप है कि तत्कालीन हल्का लेखपाल ने हस्तांतरण रिपोर्ट लगाने के नाम पर 50 हजार रुपये तथा जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर 30 हजार रुपये वसूल किए। पीड़ित का कहना है कि बाद में खतौनी की नकल लेने पर हिस्सेदारी में गड़बड़ी का पता चला। इस पर लेखपाल ने जमीन को वन विभाग व तालाब की सरकारी भूमि बताते हुए बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.