एटा, दिसम्बर 3 -- वरासत में नाम दर्ज करवाने के नाम पर लेखपाल ने एप के माध्यम से रुपये लिए। रुपये लेने का स्क्रीन शॉट और आपस में बातचीत करने का वीडियो वायरल हो गया। (वायरल वीडियो का हिन्दुस्तान समाचार पत्र पुष्टि नहीं करता) वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम अलीगंज ने जांच बैठा दी है। मामले की जांच तहसीलदार अलीगंज को सौंपी गई है। जैथरा विकास खंड के गांव सिराउ निवासी पीड़िता ब्रिजेश ने मां की मौत के बाद वरासत के रूप में अपना नाम दर्ज कराने के लिए 21 नवंबर को ऑनलाइन आवेदन किया था। जमीन की खातेदार उनकी मां उमा देवी की मौत 20 अगस्त 2023 हुई थी। वरासत में नाम दर्ज कराने के लिए पीड़ित लेखपाल के पास जाते। लेखपाल लगातार टालमटोल करता रहा। आरोप है कि जब तक रुपये नहीं दिए गए, तब तक वरासत की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई गई। आरोप है कि छह खातों की वरासत के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.