प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 5 -- बाबा बेलखरनाथ धाम विकासखंड के दूलापुर ग्राम प्रधान सावित्री विश्वकर्मा के पति श्यामलाल ने लेखपाल कमलेश कुमार पटेल पर ग्रामसभा की भूमि पर स्थित महुआ का पेड़ 60 हजार रुपये में बेचकर कटवाने का आरोप लगाया है। डीएम को दिए शिकायती पत्र में श्याम लाल ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर लेखपाल ने मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...