कौशाम्बी, फरवरी 7 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के कस्बा चायल नईम मिंया का पूरा की विमला देवी पत्नी भैया लाल ने बताया कि वह प्रधानमंत्री आवास की लाभार्थी है। इस समय वह पुराने जर्जर मकान को गिरा कर पीएम आवास का निर्माण करवा रही है। मकान का आधा हिस्सा बन चुका है। शुक्रवार शाम हलका लेखपाल पहुंचकर निर्माणाधीन मकान गिराने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज कर पचास हजार रुपये न देने पर निर्माण ध्वस्त करवाने की धमकी दी। पीड़िता ने शनिवार को तहसील समाधान दिवस में एसडीएम से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। एसडीएम अरुण कुमार ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.