फतेहपुर, दिसम्बर 29 -- फतेहपुर। भाजपा के जिला सोशल मीडिया सह संयोजक कुलदीप दीक्षित ने जमीन पैमाइस के नाम पर लेखपाल द्वारा दोनों पक्षों से उगाही करने और विवाद को भड़काने का आरोप लगाया है। बिलंदपुर निवासी भाजपा नेता ने डीएम को बताया कि कोढ़ई गांव में नाली की भूमि की पैमाइश कराने के बाद चिंह लगवाए गए थे। लेकिन हल्का लेखपाल 25 दिसंबर को चिंहित स्थान पर नाली न बना कर अपने पदीय दायित्वों का उलंघन कर रहा है। वह विपक्षी के साथ मिल कर लगत तरीके से नाली का निर्माण करा दिया। जिससे गांव में तनाव की स्थित है, कोई बड़ी अनहोनी होने की आशंका है। आरोप लगाया कि पहले लेखपाल ने उनके पैमाइश करने के लिए रकम लिया और बाद में विपक्षी से दोगुना उगाही कर विवाद की स्थित पैदा कर रहा है। उन्होंने किसी सक्षम अधिकारी की मौजूदगी में पैमाइश कराने की मांग करते हुए लेखपाल क...