लेखपाल पर गलत पैमाइश व रिश्वत मांगने का आरोप
शामली, मई 12 -- शामली। थानाभवन क्षेत्र के गांव सोन्टा रसूलपुर निवासी एक व्यक्ति ने डीएम को शिकायत पत्र देकर हल्का लेखपाल पर गलत पैमाइश करने तथा रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोबारा पैमाइश कराने की मांग की है। गांव सोन्टा रसूलपुर निवासी मुस्तफा पुत्र मुनफैत अली ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी भूमि से लगी चकरोड की पैमाइश हल्का लेखपाल द्वारा की गई थी। आरोप है कि लेखपाल ने रुपये के लालच में चकरोड की गलत पैमाइश कर दी। पीड़ित का कहना है कि पैमाइश कराने के नाम पर लेखपाल पहले ही उससे पांच हजार रुपये ले चुका है तथा अब बीस हजार रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहा है। रुपये न देने पर गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप भी लगाया गया है। पीड़ित ने कहा कि गलत पैमाइश के कारण वह मानसिक रूप से परेशान है। उसने लेखपाल को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.