उरई, अप्रैल 11 -- जालौन। संवाददाता खलिहान की भूमि पर लग रहे सरकारी आरओ प्लांट की जमीन की पैमाइश को लेकर ग्रामीणों ने लेखपाल पर सही पैमाइश न करने और किसानों के खेत को खलिहान की भूमि के रूप में दर्शाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर पुनः पैमाइश कराने की मांग की है।, तहसील क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा निवासी गोविंद सिंह, कामता प्रसाद, केशवकांत, मुन्नालाल हरगोविंद, कुनाल, राजेश आदि ने एसडीएम हेमंत पटेल को शिकायती पत्र देकर बताया कि मौजा प्रतापपुरा में स्थित उनके खेतों की गाटा संख्या 116, 118 व 119 है। गाटा संख्या 115 खलिहान की भूमि की रूप में दर्ज है। ग्रामीणों ने बताया कि खलिहान की भूमि पर सरकारी आरओ प्लांट लगाया जा रहा है। प्लांट लगाने के लिए शुक्रवार को क्षेत्रीय लेखपाल सुधा अग्रवाल मौके पर पहुंची। उन्होंने खलिहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.