बुलंदशहर, सितम्बर 3 -- भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय कार्यालय पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों और लेखपाल की कार्यशैली पर विरोध दर्ज किया है। बैठक में सदर तहसील में तैनात लेखपाल पर पीड़ित किसान अली मोहम्मद की जमीन पर भू-माफियाओं के साथ मिलकर अवैध कब्जा कराने का आरोप लगाते हुए तहसील का घेराव करने का निर्णय लिया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित किसान अली मोहम्मद के खेत पर लेखपाल ने भू-माफियाओं से सांठगांठ कर रात्रि में जबरन अवैध कब्जा करा दिया है। किसान लगातार इंसाफ के लिए भटक रहा है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी न होने तक सदर तहसील का पूर्ण घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना-प्...