अमरोहा, जनवरी 9 -- मंडी धनौरा। लेखपाल को एक हजार रुपये रिश्वत देने के बाद भी परिवार सत्यापन प्रमाण पत्र नहीं बनाए जाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम विभा श्रीवास्तव से शिकायत की गई है। गुरुवार को नगर के मोहल्ला कटरा निवासी अबुल फैज एसडीएम कार्यालय पहुंचे। आरोप लगाया कि उसने तहसील में कार्यरत एक लेखपाल को ढाई माह पूर्व परिवार सत्यापन प्रमाण पत्र बनाने के लिए एक हजार रुपये की रिश्वत दी थी। बताया कि बावजूद इसके लेखपाल ने प्रमाण पत्र जारी नहीं किया। पीड़ित ने एसडीएम से मामले में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...