लेखपाल परीक्षा में पकड़े मुन्नाभाई योगेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर, मई 21 -- जहांगीराबाद नगर के शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में गुरुवार को आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा के दौरान दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहे एक युवक को पकड़ लिया गया। केंद्र व्यवस्थापक व मजिस्ट्रेट ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर की कार्रवाई शुरू करा दी। केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य सीपी अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि कक्ष संख्या 22 में एक संदिग्ध युवक परीक्षा दे रहा है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक से पूछताछ की। संदेह होने पर दोबारा बायोमेट्रिक सत्यापन कराया गया जिसमें फर्जीवाड़े की पुष्टि हो गई। यह भी पढ़ें- जिले में 80.26 फीसदी ने दी लेखपाल परीक्षा, एक मुन्नाभाई दबोचा पूछताछ में युवक ने अपना नाम योगेश कुमार पुत्र लेजम सिंह निवासी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.