लेखपाल परीक्षा को लेकर चलाई गई स्पेशल ट्रेन
मुरादाबाद, मई 21 -- लेखपाल मुख्य लिखित परीक्षा को देखते हुए रेलवे ने मुरादाबाद व बिजनौर स्टेशन पर अतिरिक्त रैक की व्यवस्था की। साथ ही बरेली-सीतापुर सिटी स्पेशल गाड़ी का संचालन किया। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि गुरुवार को लेखपाल मुख्य लिखित परीक्षा के मद्देनजर परीक्षार्थियों के सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए मुरादाबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर विशेष प्रबंध किए गए। अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। परीक्षार्थियों के निर्वाध आवागमन के लिए मंडल के स्टेशनों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम लगातार निगरानी कर रही थी। इसके अतिरिक्त कंट्रोल रूम द्वारा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से स्टेशनों एवं ट्रेनों की निरंतर मॉनिटरिंग की गई। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.