इटावा औरैया, मई 17 -- इटावा। 21 मई को आयोजित होने वाली लेखपाल परीक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से परीक्षा केंद्रों तक ऑटो और ई-रिक्शा निर्धारित किराया जारी कर दिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि तय दर से अधिक किराया वसूलने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर के अधिकांश परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए 10 रुपये किराया निर्धारित किया गया है, जबकि अधिक दूरी वाले केंद्रों के लिए 15 रुपये तय किए गए हैं। प्रशासन के मुताबिक शीतला प्रसाद शोराबाल बालिका इंटर कॉलेज, श्री शिवनारायण इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, तिवारी ज्वाला प्रसाद आर्य कन्या इंटर कॉलेज और एचएमएस इस्लामिया इंटर कॉलेज तक रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से पहुंचने के लिए 10 रुपये किराया निर्धारित किया गया...