लेखपाल परीक्षा : 2321 अभ्यर्थियों ने किया परीक्षा से किनारा
मुरादाबाद, मई 21 -- शहर में गुरुवार को लेखपाल भर्ती परीक्षा 29 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित हुई। परीक्षा में कुल 12,600 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 10,279 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 2,321 ने परीक्षा छोड़ दी। पेपर को लेकर अधिकांश अभ्यर्थियों ने ग्रामीण समाज, यूपी सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स के सवालों को मुश्किल बताया। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ सघन चेकिंग की गई। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की तलाशी लेने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की ओर से पेपर को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई। कुछ अभ्यर्थियों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.