आजमगढ़, दिसम्बर 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। निजामाबाद तहसील परिसर में बुधवार की रात लेखपाल पति की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। वह खाना खाने के बाद छत पर टहल रहे थे। इस दौरान नीचे गिर गए। महिला लेखपाल सुनीता रानी बिहार की निवासी है।निजामाबाद तहसील क्षेत्र में उसकी तैनाती है। तहसील परिसर के आवास में रहती है। बुधवार की रात करीब 10 बजे उसके पति खाना खाने के बाद छत पर टहलने के लिए गए थे। इस दौरान वे छत से नीचे गिर गए। घायल लेखपाल पति को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.