फतेहपुर, अप्रैल 18 -- बिंदकी। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। भूमि के लंबित वादों पर ध्यान केंद्रित किया और जिम्मेदारों की गड़बड़ी पर नाराजगी जाहिर की। राजस्व प्रशासन को टीम गठित कराते हुए मामले निस्तारित कराने के आदेश दिए। सरकार की लाभकारी योजनाओं से पत्रों को लाभ दिलाने के भी निर्देश दिए। समाधान दिवस में चांदपुर थाना के कौंह गांव निवासी भुनवेश कुमार ने बताया कि फसल की उपज, मेढ़बंदी, समतलीकरण का विवाद एसडीएम के समक्ष दायर हुआ था। जिसमें उसके द्वारा बोई फसल लाही चना की उपज प्रधान को सुपुर्द करते हुए भूमि मेढ़बंदी और समतलीकरण के बाद उक्त को फसल सौंपने पर सहमति बनी थी। यह भी पढ़ें- राजस्व कोर्ट के आदेश के आठ साल बाद भी नहीं हुई निशानदेही व मेड़बंदी इसके बावजूद उक्त के द्वारा सहमति का पालन नहीं ...