लेखपाल ने बैनामा कराने के नाम पर लिए रुपये, सस्पेंड
मैनपुरी, मई 13 -- डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बुधवार को अचानक तहसील किशनी पहुंचकर लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि के बैनामों की ग्रामवार समीक्षा की। कार्य में शिथिलता और भ्रष्टाचार की शिकायत पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए नगला रठेह के लेखपाल स्वदेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। उन पर आरोप है कि उन्होंने किसान से पैसे लेने के बावजूद बैनामा प्रक्रिया पूरी नहीं की। डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि किसी ने घूस दी या ली, तो दोनों पक्षों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। समीक्षा के दौरान पाया कि किशनी क्षेत्र के 15 गांवों में कुल 217 हेक्टेयर भूमि क्रय की जानी है, जिसके सापेक्ष अब तक केवल 80 हेक्टेयर के ही बैनामे हुए हैं। विशेषकर सिंहपुर (शून्य प्रगति), अहमलपुर, तरिहा और टोडरपुर जैसे गांवों में खराब प्रदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.