लेखपाल ने बीडीसी के पति पर दर्ज कराई रिपोर्ट
अयोध्या, मई 29 -- भदरसा संवाददाता। सोहावल तहसील क्षेत्र के बरवा गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति पर तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर नांद और दीवाल बनाने का आरोप लगा है। जिसमें लेखपाल ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के बरवा गांव निवासी जगराम की पत्नी शंकरा देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य है। आरोप है कि वह तालाब में अवैध कब्जा कर निर्माण कर रहे थे। मौके पर पहुंचने लेखपाल ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने उसे धमकी दी। पूरा कलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल राम धीरज निवासी रहीमपुर बैदौली थाना रौनाही की तहरीर पर जगराम निवासी ग्राम बरवा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।-- यह भी पढ़ें- सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा, डीएम से गुहार यह भी पढ़ें- सरकारी तालाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.