मैनपुरी, मार्च 8 -- थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर में जमीन की पैमाइश कराने पर मोटी रकम न देने पर लेखपाल ने किसान की आलू की फसल को जबरन जुतवा दिया। पीड़ित ने लेखपाल पर रिश्वत का आरोप लगाते हुए एसडीएम से कार्रवाई की मांग की। ग्राम सिंहपुर निवासी किसान परिवार ने एसडीएम सुनिष्ठा सिंह को शिकायती पत्र दिया। बताया कि उसने क्षेत्रीय लेखपाल से अपनी जमीन की पैमाईश की थी। लेखपाल ने जमीन की पैमाइश के नाम पर 50 हजार रुपये मांगे थे। जब पीड़ित ने इतने रुपये न दिए तो लेखपाल ने उसके विरोधियों से सांठगांठ कर ली। उसकी अनुपस्थिति में वह ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचा और खड़ी आलू की फसल को जोत कर हजारों रुपये का नुकसान कर दिया। सूचना मिलने पर जब वह खेत पहुंचा तो आरोपी लेखपाल जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर एसडीएम ने मामले की जांच श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.