मिर्जापुर, मार्च 12 -- पटेहरा। मड़िहान तहसील के पथरौर गांव निवासी एक व्यक्ति पर राजस्वा विभाग की टीम ने बुधवार को सीमांकन के लिए लगाए गए पिलर को उखाड़ कर फेंकने की शिकायत की है। लेखपाल ने मड़िहान के एसडीएम अनेग सिंह से मौखिक शिकायत किया है। लेखपाल का कहना है कि पिलर उखाड़ने वाला व्यक्ति सत्ताधारी दल के युवा इकाई का पदाधिकारी है। राजस्व विभाग की टीम के साथ लेखपाल वैभव पाण्डेय ने पथरौर गांव के गाटा संख्या 209 का सीमांकन कर पिलर गड़वा दिए थे। तब तक गांव का एक युवक खुद को सत्ताधारी दल के युवा इकाई का पदाधिकारी बताते हुए पिलर को उखाड़ कर फेंक दिया। मौके पर मौजूद राजस्व टीम और पुलिस जब हस्तक्षेप किया तो वह आग बबूला हो गया। तब लेखपाल ने एसडीएम को टेलीफोन कर इसकी जानकारी दे दी। एसडीएम ने लेखपाल से आरोपी की लिखित शिकायत मांगा है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.