मिर्जापुर, अप्रैल 6 -- चील्ह। विकास खण्ड कोन के चेकसारी गांव निवासी सेवानिवृत जिला जज के पेश्कार लालचन्द्र सरोज के बेटे धीरेन्द्र सरोज के समीक्षा अधिकारी पद पर चयनित होने पर गांव क्षेत्र व परिवार में खुशी का माहौल है। यूपीपीएससी परीक्षा 2023 में 22 वां रैंक प्राप्त कर धीरेंद्र समीक्षा अधिकारी पद पर चयनित हुए हैं। वर्तमान में धीरेंद्र जनपद के चुनार तहसील मे लेखपाल पद पर कार्यरत हैं। कक्षा 1से 8 तक विन्ध्य ज्ञान पब्लिक स्कूल देवपरवां में, कक्षा 9 से 12 तक राजकीय इण्टर कालेज इलाहाबाद के साथ ही इलाहाबाद विवि से स्नातक व परास्नातक किया है। चार भाइयों में सबसे छोटे धीरेंद्र के बड़े भाई संजय सरोज अधिवक्ता, दूसरे भाई सुरेन्द्र उप्र पुलिस और तीसरे भाई विरेन्द्र सरोज लेखपाल हैं। धीरेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता,शिक्षकों और भाइयों को दिया ह...