लखनऊ, सितम्बर 11 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती परीक्षा के आधार पर 28409 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र मिलान के लिए पात्र पाया है। आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में परिणाम एवं कटऑफ को मंजूरी दी गई। आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर देखा जा सकता है।आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि अर्हता, अभिलेख परीक्षण के लिए अर्ह अभ्यर्थियों का यह परिणाम अंतिम चयन परिणाम नहीं है। अर्हता, अभिलेख के लिए घोषित इस परिणाम में शामिल होने के आधार पर अंतिम चयन के लिए दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। चयन संबंधी अंतिम परिणाम अर्हता व अभिलेख परीक्षण के बाद घोषित किया जाएगा। आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई।अनुदेशक भर्ती में मौकाआयोग ने अ...