लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती परीक्षा 44 जिलों में 21 को होगी
लखनऊ, मई 11 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती के लिए 366712 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा 21 मई को 10 से 12 बजे तक प्रदेश के 44 जिलों में होगी। परीक्षा जिला की सूचना आयोग की बेवसाइट https://upsssc.gov.in पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी इसे ऑनलाइन देख सकते हैं।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल ने सोमवार को इस संबंध में सूचना जारी की। आयोग ने कहा है कि अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने पर ही परीक्षा जिलों की अग्रिम सूचना देख सकेंगे। इसे प्रवेश पत्र नहीं माना जाएगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र अलग से जारी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती परीक्षा 44 जिलों में 21 को होगी यह भी पढ़ें- लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए 21 परीक्षा केन्द्र
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.