लखनऊ, फरवरी 26 -- यूपी में लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती के लिए 366712 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र पाए गए हैं। प्रारंभिक आर्हता परीक्षा (पीईटी) के अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किया गया है। इसके मुताबिक लेखपाल के एक पद पर करीब 46 दावेदार होंगे। ऐसे में भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने गुरुवार शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों की पीईटी के स्कोर के आधार पर कटऑफ जारी की। अनारक्षित श्रेणी, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के अभ्यर्थियों इन सभी की कटऑफ 55.12 अंक है। अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों की कटऑफ 47.50 अंक है। आयोग मुख्य परीक्षा की तारीख जल्द घोषित करेगा। लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए बड़ी संख्या मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.