संभल, जनवरी 2 -- सदर तहसील क्षेत्र में सरकारी कार्य कर लौट रहे लेखपाल को फोन कर ग्राम प्रधान के पति ने मनोटा पुल पर बुला लिया और साथियों के साथ मिलकर लेखपाल पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में लेखपाल घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने प्रधान के पति समेत तीन लोगों को नामजद करते हुए तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लेखपाल सुभाष चंद्र के अनुसार, शुक्रवार को वह असमोली क्षेत्र के गांव सैदपुर सरकारी कार्य से गए थे। दोपहर के समय मातीपुर गांव की प्रधान के पति गजराम सिंह ने फोन कर लेखपाल को मनोटा चौराहे पर बुला लिया। लेखपाल के पहुंचने पर गजराम सिंह ने धमकाया कि ग्राम समाज की भूमि पर उनके पक्ष के लोगों का कब्जा है, इसे खाली न कराया जाए। लेखपाल ने कहा कि सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया जाएगा। इसी बात को लेकर गजराम सिंह ...