लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर भाकियू किसान ने दी आंदोलन की चेतावनी
एटा, अप्रैल 30 -- भारतीय किसान यूनियन (किसान) ने गुरुवार को तहसील परिसर में भ्रष्टाचार, विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों पर कार्रवाई को मांग की। यूनियन के धरना प्रदर्शन में लेखपाल पर फोन पे पर रिश्वत के 20 हजार रुपये लेने का मामला उठाया। बाबू का रुपये के लेनदेन का ऑडियो वायरल होने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई न होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। निजी स्कूलों में मनमानी रोककर एनसीईआरटी की किताबें अनिवार्य रूप से लागू करने की मांग की गई। बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे ओवरलोड ट्रकों पर तत्काल लगाम लगाने की मांग की। स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड से बदलकर पुनः पोस्टपेड करने पर जोर दिया गया। ब्लॉकों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.