प्रयागराज, जून 13 -- थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। थरवई थाना क्षेत्र के डेरागदाई गांव के सामने आरओबी के नीचे हाईवे पर बाइक सवार तीन युवक लेखपाल के बेटे से मोबाइल छीनते हुए फरार हो गए।डेरागदाई गांव के लेखपाल विनोद कुमार का बेटा अंकित शनिवार को मोबाइल से बात करते हाईवे पर आरओबी के नीचे पहुंचा ही था कि कटियाही की तरफ से एक बाइक पर सवार आए तीन युवकों में एक ने झटके में मोबाइल छीन लिया। पलभर में बाइक सवार तीनों फरार हो गए। युवक भागते हुए घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। दिन दहाड़े मोबाइल की छिनैती की सूचना से हड़कम मच गया। पुलिस ने रास्ते में लगे सीसीटीवी को चेक किया तो एक बाइक पर सवार तीन युवक जाते दिख रहे हैं। एसीपी थरवई अरुण कुमार पाराशर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...