हरदोई, मई 10 -- हरदोई, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के पूरा बहादुर गांव में किसान की आत्महत्या के मामले में शनिवार देर रात राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि शनिवार को गांव के बाहर सागौन के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के फंदे पर गांव निवासी रणवीर सिंह (57) का शव लटका मिला था। मृतक की शर्ट पर "मौत का कारण लेखपाल अरुणेश यादव" लिखा मिला था। मामले को गंभीरता से लेते हुए देर रात राजस्व निरीक्षक सुमंत कुमार की तहरीर पर लेखपाल अरुणेश यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। सीओ सिटी ने बताया कि तहरीर में राजस्व निरीक्षक की ओर से लेखपाल पर आशंका जताई गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.