मुरादाबाद, नवम्बर 28 -- उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर तहसील कांठ के लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जनपद फतेहपुर में लेखपाल सुधीर कुमार की मौत को कथित हत्या बताते हुए दोषी अधिकारी के खिलाफ नामजद अभियोग पंजीकृत करने की मांग की और मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। तहसील में जिलों के अधिकारियों के बदलते व्यवहार एवं संवेदनहीनता की वजह से जनपद फतेहपुर में लेखपाल सुधीर कुमार की मौत को लेकर लेखपाल संघ, कांठ के अध्यक्ष अली हुसैन के नेतृत्व में तहसील में लेखपालों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंनें मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में बताया कि 2024 बैच के लेखपाल सुधीर कुमार की शादी 26 नवंबर को होनी थी। वह छुट्टी के लिए अधिकारियों से लगातार निवेदन कर रहा था किंतु तहसील अधिकारियों ने एसआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.