नोएडा, मई 21 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। जिले में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 17 केंद्रों पर हुई लेखपाल की मुख्य परीक्षा में 21 प्रतिशत अभ्यर्थी नहीं पहुंचे। जिले में 6,984 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे, जिनमें से 5538 ने ही परीक्षा दी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जिले में लेखपाल की मुख्य परीक्षा के लिए 17 केंद्र निर्धारित किए गए थे। प्रत्येक केंद्र पर लगभग 400 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा के लिए एक पाली निर्धारित की गई थी। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी परीक्षार्थी केंद्र में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ उपकरण, खुफिया कैमरा, डिजिटल घड़ी और आईटी डिवाइस लेकर प्रवेश न कर पाए। परीक्षा के लिए कुल 6,984 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1449 ने परीक्षा छोड़ दी। यह...