लेखपाल की तहरीर पर जमीन कब्जा करने में दो पर मुकदमा
वाराणसी, मई 3 -- बड़ागांव। थाना क्षेत्र के पुरबपुर गांव में भू-माफिया द्वारा (सरकारी) जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लेने के मामले में क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा बार बार कब्जा हटाये जाने की नोटिस दिये जाने के बाद भी कब्जा न हटाने के कारण दो भू-माफिया के विरुद्ध लेखपाल ने स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। पिंडरा तहसील के परगना अठगवां क्षेत्र में कार्यरत हलका लेखपाल संतोष पटेल ने शनिवार को दिये गये प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया है कि उपरोक्त गांव निवासी भु माफिया सिकंदर अली उर्फ पप्पू एवं इम्तियाज अली उर्फ नन्हकू के द्वारा लगभग ०'००8 हेक्टेयर पर उपरोक्त लोगों ने कच्चा पक्का निर्माण कर कब्जा कर लिया है जिन्हें बेदखली की नोटिस दिये जाने के बाद भी यह लोग कब्जा नहीं हटा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.